फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   कीर्तिनगर ब्लाक के कई गांवों में गहराया पेयजल संकट

कीर्तिनगर ब्लाक के कई गांवों में गहराया पेयजल संकट

Thu, 20 Jun 2019 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
कीर्तिनगर ब्लाक के कई गांवों में गहराया पेयजल संकट
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के करीब 24 से अधिक गांवों के लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे है। ग्राम पंचायत बडोन व उसके विभिन्न तोकों में विगत तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। जबकि पांब अकरी व नांडी सहित 12 से अधिक गांवों को पेयजल आपूर्ति करने वाली योजना के जल स्रोत में कमी आने से ग्रामीणों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। चौरास क्षेत्र के गोरसाली, मढ़ी, मंगसू, थापली, सुरांशु आदि गांवों में भी लोगों को योजना से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। प्रधान वासुदेव भट्ट, जयकृष्ण भट्ट, सुंदरमणी पोखरियाल, राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा ने समस्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पेयजल व्यवस्था को सुचारु किए जाने की मांग की है। दूसरी ओर जल संस्थान कीर्तिनगर के सहायक अभियंता अनिष पिल्लई ने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों पर पानी कम हो चुका है। फिर भी समस्या के समाधान के लिए लिकेज बंद करने व स्रोतों की देखभाल के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed