{"_id":"5d0a6b8d8ebc3e5a265b2af5","slug":"156096396718-pauri-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में मीटर हटाओ अभियान शुरु, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में मीटर हटाओ अभियान शुरु, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। एसयूसीआईसी की ओर से श्रीनगर में पानी का मीटर हटाओ अभियान शुरू हो गया है। अभियान की शुरुआत में 600 से अधिक उपभोक्ताओं से राय-शुमारी की गई, जिन्होंने मीटर हटाओ अभियान का समर्थन किया है।
जिला मुख्यालय पौड़ी में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की राज्य समिति सदस्य भारती जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भारती ने बताया कि श्रीनगर शहर में पानी का मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। जल संस्थान के अधिकारियों से लिखित व मौखिक शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में लगे पानी के मीटर मैदानी क्षेत्रों के अनुरूप बने हैं, जो हवा के दबाव के आधार पर रीडिंग देते हैं। वे पानी के उपभोग किए बिना भी रीडिंग दे रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं का अनावश्यक बढ़ा हुआ बिल आ रहा है। भारती जोशी ने बताया कि पानी के इस व्यवसायीकरण के खिलाफ मीटर हटाओ अभियान शुरू किया गया है, जिसके पहले चरण में तिवाड़ी मोहल्ला, गणेश बाजार, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, अपर बाजार, रामलीला मैदान सहित अन्य मोहल्लों में 600 से अधिक शहरवासियों से राय-शुमारी की गई। इसमें समस्त उपभोक्ताओं ने अभियान का समर्थन किया है। डा. मुकेश सेमवाल ने कहा कि शहर में जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही नगर पालिका चुनाव में पानी की परेशानी को मुख्य मुद्दा बनाया जाएगा। इस अवसर पर सह-सचिव पूजा भंडारी, रेशमा पंवार, प्रवीन भंडारी, संदीप व सोहन आदि मौजूद थे।