{"_id":"5d0916478ebc3e2ac341369e","slug":"15608766018-pauri-news177","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के दो स्टेनो, कमिश्रर खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के दो स्टेनो, कमिश्रर खाली
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में इन दिनों जिलाधिकारी कार्यालय चर्चा का केंद्र बना हुआ है। लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं, लेकिन राजनीति के इतर डीएम कार्यालय में कुर्सी की रार देखने को मिल रही है। डीएम कार्यालय में दो स्टेनो तैनात हैं, जिनमें कार्यालय जल्द पहुंचकर कुर्सी पर बैठने की होड़ लगी हुई है, जबकि कमिश्नरी बिना स्टेनो के चल रही है।
जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी में जिलाधिकारी के स्टेनो साबर सिंह नेगी (वैक्तिक सहायक) का स्थानांतरण कुछ माह पहले आयुक्त कार्यालय देहरादून हुआ। आयुक्त कार्यालय से उनके स्टेनो सुदेश कुमार का स्थानांतरण जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी हुआ। कुछ समय बाद साबर सिंह नेगी व सुदेश कुमार वापस अपने पदों पर लौट गए। अब आयुक्त गढ़वाल मंडल बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने पुन: संशोधित आदेश जारी करते हुए साबर सिंह नेगी का स्थानांतरण कमिश्नरी पौड़ी और सुदेश कुमार का स्थानांतरण जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी कर दिया है। आदेश मिलने के बाद सुदेश कुमार आयुक्त कार्यालय से रिलीव होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए हैं, लेकिन साबर सिंह नेगी आयुक्त कार्यालय नहीं गए। जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी में दो स्टेनो होने से कुर्सी की रार व दोनों के बीच तकरार भी देखने को मिल रही है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि वैक्तिक सहायक साबर सिंह नेगी अभी रिलीव नहीं हुए हैं।