फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   संदिग्ध अवस्था में मृत मिले जम्मू कश्मीर निवासी दंपति

संदिग्ध अवस्था में मृत मिले जम्मू कश्मीर निवासी दंपति

Mon, 17 Jun 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में मृत मिले जम्मू कश्मीर निवासी दंपति
श्रीनगर। तहसील कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत तल्यामंडल में एक दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक दंपति जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस के मुताबिक जम्मू कश्मीर निवासी राकेश (21) पुत्र रतन लाल यहां मजदूरी का कार्य करता था और अपनी पत्नी सरला देवी (21 वर्ष) के साथ तल्यामंडल गांव में रहता था। 15 जून को ग्रामीणों ने मजदूर दंपति को कमरे में अचेतावस्था में पड़ा देखा तो इसकी सूचना प्रधानपति को दी। प्रधानपति कलम सिंह बुटोला ने घटना की सूचना राजस्व पुलिस के साथ ही राकेश के भाई को दी। राकेश का भाई अमोली गांव में मजदूरी करता है। तहसीलदार हरिहर उनियाल ने बताया कि राजस्व पुलिस के मौके पर पहुंचने तक दंपति दम तोड़ चुका था। महिला के गले में दुपट्टा बंधा था और दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे से न तो कोई कीटनाशक पदार्थ मिला और न ही कोई सुसाइड नोट। महिला के हाथ पर दो मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। उन पर कॉल करने पर उनके परिजनों से बात कर ली गई। सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहसीलदार ने बताया कि अभी किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed