{"_id":"5d07c7c78ebc3e688906ebf0","slug":"156079097034-41-shrinagar-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर 4 व सभासद पद के लिए 41 ने खरीदे नामाकंन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर 4 व सभासद पद के लिए 41 ने खरीदे नामाकंन पत्र
विज्ञापन
श्रीनगर। पालिका चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि सभासद के 13 पदों के लिए 41 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे।
सोमवार को सुबह 10 बजे से तहसील परिसर में नामांकन पत्रो की बिक्री शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम श्रीनगर दीपेंद्र नेगी व सभासद पदों के लिए जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत कंडारी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। एसडीएम दीपेंद्र नेगी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने 7 नामांकन पत्र खरीदे हैं। एक प्रत्याशी ने एक सैट व अन्य तीन प्रत्याशियों के लिए दो-दो सैट खरीदे हैं। नेगी ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। वहीं सभासद के 13 पदों के लिए 41 प्रत्याशियों ने 74 नामांकन पत्र खरीदे, जिसमें सामान्य श्रेणी के 21, महिला श्रेणी के 13, ओबीसी महिला 2, अनुसूचित जाति के 4, ओबीसी का 1 प्रत्याशी शामिल है।
अध्यक्ष पद के लिए इन्होंने खरीदे नामांकन पत्र
श्रीनगर। अध्यक्ष पद के लिए श्रीकोट की पूर्व प्रधान राजेश्वरी रावत, बीना चौधरी, सीमा भंडारी, आशा उपाध्याय ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
28 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
श्रीनगर। निकाय चुनाव के लिए पालिका क्षेत्र में 28 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 5 संवेदनशील व एक अति संवेदनशील है। एसडीएम दीपेंद्र नेगी ने बताया कि पालिका क्षेत्र में करीब 25 हजार मतदाता हैं। सोमवार को पुलिस ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया।