{"_id":"5d07c6c08ebc3e688906eba7","slug":"156079070717-shrinagar-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल के डाक्टरों ने की हड़ताल, संयुक्त अस्पताल में चली ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल के डाक्टरों ने की हड़ताल, संयुक्त अस्पताल में चली ओपीडी
विज्ञापन
श्रीनगर। पश्चिम बंगाल में डाक्टरों से हुई मारपीट के विरोध में डाक्टरों की हड़ताल का असर श्रीनगर में मिलाजुला रहा। मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल के डाक्टरों ने ओपीडी का बहिष्कार करने के साथ ही अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया। इस कारण इलाज नहीं मिलने से मरीज परेशान रहे। जबकि संयुक्त चिकित्सालय के डाक्टर हड़ताल पर नहीं रहे।
पश्चिम बंगाल में डाक्टरों से मारपीट के मामले का विरोध थम नहीं रहा है। सोमवार को डाक्टरों ने देशव्यापी हड़ताल का आवाहन किया था, जिसका श्रीनगर में मिलाजुला असर रहा। संयुक्त चिकित्सालय में अन्य दिनों की भांति ओपीडी का संचालन किया गया। यहां कोई चिकित्सक हड़ताल पर नहीं रहा। संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डा. एसएस चौहान ने बताया कि अस्पताल के सभी चिकित्सकों ने सामान्य रूप से ओपीडी की है। अस्पताल का कोई भी चिकित्सक हड़ताल में शामिल नहीं था। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल के चिकित्सकों ने ओपीडी का बहिष्कार करने के साथ ही अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। डाक्टरों का कहना था कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं को खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है। कई बार तीमारदार डाक्टरों के साथ मारपीट के लिए उतारू हो जाते हैं। डाक्टरों द्वारा ओपीडी का बहिष्कार किए जाने से मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रही। विरोध प्रदर्शन करने वालों में डा. गौरव, डा. रोहित ग्रोवर, डा. दानेश, डा. अंबर, डा. शुभम, डा. पारुल गुप्ता, डा. राहुल, डा. प्रद्युमन चौहान व शास्वत आदि शामिल थे।
>>>>>>
इलाज के लिए पहुंचे लोग बोले:
चमोली जनपद के दूरस्थ गांव से आए देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे को लेकर यहां आए थे, लेकिन इलाज नहीं मिल पाया। देंवेद्र ने बताया कि उसके बेटे को कई दिनों से बुखार है। वहीं बडियारढ़ क्षेत्र की गोदाबंरी देवी ने कहा कि उन्हें आंखों के डाक्टर को दिखाना था, लेकिन हड़ताल के चलते वह नहीं दिखा पाई।