{"_id":"5cdeeadabdec22078a1fc5f8","slug":"151558112986-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्त हुए हैं सुरक्षा कर्मी, ज्वाइनिंग नहीं दी: प्रो. पुरोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्त हुए हैं सुरक्षा कर्मी, ज्वाइनिंग नहीं दी: प्रो. पुरोहित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। एनएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी के निदेशक ने परिसर में नियुक्त सुरक्षा कर्मियों को नियुक्ति देने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि परिसर में सुरक्षा कंपनी ने 16 सुरक्षाकर्मी और तीन सुपरवाइजर नियुक्त किए हैं, लेकिन उन्हें ज्वानिंग नहीं दी गई है। वहीं छात्र नेताओं ने कहा कि परिसर प्रशासन गुमराह करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि नियुक्त सुरक्षा कर्मियों को ज्वाइनिंग नहीं दी गई है तो सेवाएं क्यों ली जा रही हैं।
शुक्रवार को बीजीआर परिसर पौड़ी के निदेशक प्रो. केसी पुरोहित ने कहा कि परिसर में नियुक्त सुरक्षा कर्मियों को ज्वाइनिंग नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि विवि की ओर से अनुबंधित सुरक्षा एजेंसी एसआईएस ने परिसर में 16 सुरक्षाकर्मी और तीन सुपरवाइजर नियुक्त किए हैं, लेकिन नियुक्त सुरक्षाकर्मी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए हैं। इसको लेकर उन्हें परिसर में ज्वानिंग नहीं दी गई है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि परिसर में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती हो गई है, लेकिन परिसर प्रशासन हमें गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मियों को ज्वाइनिंग नहीं दी गई है तो उनकी सेवाएं क्यों और कैसे ली जा रही हैं। गौरव ने कहा कि विवि परिसर जल्द ही स्थिति को साफ नहीं करेगा तो एक बार फिर परिसर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले से नियुक्त सुरक्षा कर्मियों के भविष्य से किसी भी हाल में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।