{"_id":"5cd06b4dbdec2207254c7f8f","slug":"151557162829-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय पौड़ी में आयुषी ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय पौड़ी में आयुषी ने किया टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में बीआर मॉडर्न स्कूल की छात्रा ने टॉप किया है। पौड़ी में सीबीएसई के दसवीं की परीक्षा में बीआर मॉडर्न स्कूल का दबदबा रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिसमें 09 छात्र-छात्राएं 90 फीसदी से अधिक अंक लाए। इनमें भी छात्राओं की संख्या ज्यादा रही।
सोमवार को सीबीएसई के दसवीं का परीक्षा परिणाम आया। जिला मुख्यालय पौड़ी में सीबीएसई के दसवी में बीआर मॉर्डन स्कूल की आयुषी अवस्थी ने 97 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया। आयुषी के हिंदी विषय में 100 नंबर हैं। कनिष्का लिंगवाल ने 96 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय में दूसरा स्थान पाया। समीक्षा ने 95.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल में 9 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद ममगांई ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में पढ़ने वाले सभी 97 बच्चों ने सफलता हासिल की है। स्कूल के शिवम मुंडेपी, अनुराग बमराड़ा, राशि बलूनी, नीतू, विकास राणा, अंश हुसैन ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए है। दूसरी ओर शहर के एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में आचंल रावत ने 93 फीसदी अंक पाकर स्कूल टॉप किया। अर्पिका रावत ने 90.2फीसदी अंक हासिल कर दूसरा और अमित रावत ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। छात्रों की इस सफलता पर स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्य आभा बहुगुणा, प्रीतम सिंह रावत, चेतना बहुगुणा, कुसुम नेगी आदि ने खुशी जताई है। वहीं केंद्रीय विद्यालय में प्रेरणा चमोली ने 92 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया।