{"_id":"5c7ea3babdec2214391ec3b3","slug":"151551803322-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किया 70 लाख की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किया 70 लाख की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को यहां चिकित्सा शिक्षा और सिंचाई विभाग की 71 करोड़ रुपये लागत की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में टेलीमेडिसिन के बाद अब टेली पैथोलॉजी
की सुविधा शुरू की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने रांसी स्टेडियम पौड़ी का नाम महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह के नाम पर करने और बिलकेदार व नकोट गांवों को नगर पालिका श्रीनगर में सम्मिलित करने की भी घोषणा की।
यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि बेहतर तो यह है कि श्रीनगर महानगर पालिका बन जाए। इससे क्षेत्र का विकास तेजी से हो सकेगा। राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की ओर से चौरास क्षेत्र को भी इसमें सम्मिलित करने की मांग पर उन्होंने कहा कि बिलकेदार और नकोट क्षेत्र को पालिका में मिलाने में वहां के विधायक की सहमति है, लेकिन चौरास क्षेत्र को शामिल करने से पूर्व वहां के विधायक की भी राय ली जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाबौ और घंडियाल को हेल्थ कलस्टर में शामिल किया गया है। यहां 4-4 डॉक्टर तैनात होंगे। साथ ही 3-3 मोबाइल वैन उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य को पर्यटन प्रदेश के रुप में विकसित किया जा रहा है। अभी राज्य में जितने पर्यटक आते हैं, उनमें 80 फीसदी धार्मिक यात्रा पर आते हैं। 20 फीसदी ही ऐसे पर्यटक हैं, जो यहां खुलकर पैसा खर्च करते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि खर्चीले पर्यटकों की संख्या बढ़े।
विज्ञापन
राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि 2019 को रोजगार वर्ष के रुप में मनाया जा रहा है। सात मार्च से एक योजना शुरू की जा रही है, जिसमें प्रत्येक बच्चे को आंचल डेरी की ओर से प्रतिदिन 200 मिलीलीटर दूध दिया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने अस्पताल में सीटी स्केन व एमआरआई मशीन और समूह ग व घ की सेवा नियमावली बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सेवा नियमावली के अभाव में लगभग 519 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी नहीं हो पा रही है। इस अवसर पर विधायक पौड़ी मुकेश कोली, विधायक बदरीनाथ महेंद्र भट्ट और चिकित्सा शिक्षा सचिव नितेश झा ने विचार रखे। संचालन डा. नियति ऐरेन ने किया।
-इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
मेडिकल कॉलेज का 104 बेडेड इंटर्न हॉस्टल श्रीकोट
100 बेडेड नर्सेज हॉस्टल मढ़ी कॉलोनी चौरास
जन औषधि केंद्र बेस अस्पताल श्रीकोट
राजकीय नर्सिंग कॉलेज चमोली
राजकीय नर्सिंग कॉलेज पौड़ी