{"_id":"5c796364bdec221a37669e2d","slug":"151551459172-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण संपन्न हुए पहले दिन की बोर्ड परीक्षा 18-41-06","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण संपन्न हुए पहले दिन की बोर्ड परीक्षा 18-41-06
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। गढ़वाल मंडल के 770 परीक्षा केंद्रों में उत्तराखंड बोर्ड के पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा की हर गतिविधि पर मंडल मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से नजर रखी गई। अपर निदेशक गढ़वाल मंडल के साथ ही प्रत्येक जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारियों व अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के पहले दिन इंटरमीडिएट हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार, देहरादून व पौड़ी जनपद में 66711 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 1345 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर बिष्ट ने जीआईसी पावकी देवी नरेंद्र नगर का निरीक्षण किया, जहां 164 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। जनपद पौड़ी में तीनों सचल दलों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। सीईओ पौड़ी मदन सिंह रावत ने जीआईसी पुरियाडांग, कांसखेत, मुंडनेश्वर और मवाधार परीक्षा केंदों का निरीक्षण किया। डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव ने इंटर कालेज पोखरीखेत, जीआईसी खिर्सू व जीआईसी सीकू और डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत ने जीआईसी देलचौरी, जीजीआईसी व जीआईसी श्रीनगर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।