फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   बडियारगढ पट्टी में चंद्रवांण देवता की पूर्ण कुंभीय जात शुरू

बडियारगढ पट्टी में चंद्रवांण देवता की पूर्ण कुंभीय जात शुरू

Sun, 13 Jan 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
बडियारगढ पट्टी में चंद्रवांण देवता की पूर्ण कुंभीय जात शुरू
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के बडियारगढ पट्टी में चंद्रवाण देवता की नौ दिवसीय पूर्ण कुंभीय जात का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने मूल स्थान से मंदिर तक जल कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

रविवार को मेला समिति के अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल व सामाजिक कार्यकर्ता कर्ण सिंह पंवार ने मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद मालगड़ी गांव में बालिकाओं ने देवता के मूल स्थान दिगोली से मंदिर तक देव निशानों के साथ जल कलश यात्रा निकाली। तत्पश्चात मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना हुई। ढोल दमाऊं व अन्य वाद्ययंत्रों से देवताओं का आह्वान किया गया, जिसके बाद अवतरित देवताओं के पश्वा ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मेला समिति के अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि कुंभीय जात के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। बताया कि इस आयोजन में ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में प्रवासी पहुंचे है। इस कारण क्षेत्र के गांवों में पुन: रौनक लौट आई है। आयोजन की सूचना से कुछ दिन पूर्व जहां कई प्रवासियों ने गांव में पुराने मकानों की मरम्मत करवाई है। वहीं ग्रामीणों की ओर से भी अपने मकानों पर रंग रोगन किया गया है। मौके पर मंदिर के पुजारी, ज्योति भट्ट, तुंगेश्वर प्रसाद, देवता के पश्वा मदन सिंह असवाल, प्रेम सिंह, मातवर सिंह, राजेंद्र सिंह पंवार, अवतार सिंह, शिव सिंह, कुंवर सिंह पंवार व प्रताप भंडारी, सुबोध नेगी, गजे सिंह, विनोद असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed