{"_id":"6afd8cce30226d0d46088481","slug":"people-are-dumping-household-waste-into-mountain-streams-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-128697-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: घरों का कूड़ा गदेरों में डंप कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: घरों का कूड़ा गदेरों में डंप कर रहे लोग
Wed, 18 Nov 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो -
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। शहर से लगे बरसाती गदेरों में भवन निर्माण की निष्प्रयोज्य सामग्री के साथ अब घरों का कूड़ा-कचरा भी बड़ी मात्रा में डाला जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आंचल डेयरी, बांसवाड़ा, घसिया महादेव और अन्य बड़े नालों में कूड़े के ढेर जमा हो रहे हैं।
शहरी क्षेत्र से कूड़ेदान हटने के बाद यह समस्या और बढ़ गई है। लोग वाहनों से आते-जाते भी गदेरों में कूड़ा फेंक रहे हैं। शहर के ठीक ऊपर खोला की पहाड़ी से निकलने वाले बरसाती गदेरों में लगातार कूड़ा डाले जाने से पर्यावरण के साथ ही शहर की स्वच्छता पर भी संकट मंडरा रहा है। पहले इन गदेरों में मुख्य रूप से भवन निर्माण और अन्य कार्यों की निष्प्रयोज्य सामग्री डाली जाती थी, लेकिन अब घरेलू कूड़ा भी यहां जमा होने लगा है।
गदेरों में डंप यह कूड़ा कचरा बरसाती पानी के साथ बहकर शहर की सड़कों और निचले इलाकों तक पहुंच जाता है। इससे नालियां अवरुद्ध होने के साथ ही लोगों को आवाजाही में भी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने कहा कि निगम द्वारा समय-समय पर ऐसे लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाती है, ऐसे क्षेत्रों में अब सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है, जिससे ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को भी अपनी आदतों में सुधार करना होगा।