Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   More than 40 companies will offer job opportunities.

Pauri News: 40 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

Wed, 18 Nov 2026 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 18 Nov 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
More than 40 companies will offer job opportunities.
पौड़ी/कोटद्वार। जिला प्रशासन के सहयोग और कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर आगामी दिसंबर महीने में कोटद्वार में मेगा रोजगार मेला आयोजित होगा। डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल पीजी काॅलेज में प्रस्तावित मेले में 40 से अधिक कंपनियां युवाओं को उनकी शैक्षिक और तकनीकी दक्षता के अनुसार रोजगार के अवसर मुहैया कराएंगी।
विज्ञापन

मेले में विनिर्माण क्षेत्र, सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), होटल व हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, मॉल सहित विभिन्न निजी क्षेत्रों की कंपनियां इसमें प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक के साथ ही तकनीकी योग्यता रखने वाले युवा मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे। मेले में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी www.rojgarprayag.uk.gov.in पर पंजीकरण और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed