{"_id":"5b9fde1a867a55013c43b011","slug":"151537203738-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा दिवस पर की उपकरणों की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा दिवस पर की उपकरणों की पूजा अर्चना
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। विश्वकर्मा दिवस पर मंडल मुख्यालय में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। व्यापारियों ने अपने उपकरणों की पूजा की। इस मौके पर लोगों ने कहा कि विश्वकर्मा को मशीन का देवता भी कहा जाता है। इसलिए आज के दिन मशीन व शस्त्र के रूप में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं की पूजा की जाती है। कोटद्वार रोड में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारी अखिलेश नेगी, मनोज बिष्ट आदि ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में रखे उपकरणों की पूजा अर्चना की। उधर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भी विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, राजकुमार पोरी, सुरेश भटृ, ओमप्रकाश जुगरान, प्रशांत काला आदि मौजूद रहे।