फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   स्वच्छता के लिए आदतों में लाना होगा बदलाव: दीप्ति

स्वच्छता के लिए आदतों में लाना होगा बदलाव: दीप्ति

Mon, 30 Jul 2018 10:25 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता के लिए आदतों में लाना होगा बदलाव: दीप्ति
पौड़ी। स्वच्छता के लिए आदतों में बदलाव जरूरी है। यह कहना है जिला पंचायत की अध्यक्ष दीप्ति रावत का। यहां आडिटोरियम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आदतों में बदलाव से 50 फीसदी गंदगी खुद ही समाप्त हो जाएगी। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से स्वच्छ सर्वेक्षण रथ एवं बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत की अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता के लिए यह जरूरी है कि पहले खुद सुधरें और फिर इसके लिए दूसरों को प्रेरित करें। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान में जब तक सबका सहयोग नहीं मिलेगा, इसे सफल नहीं बनाया जा सकता। मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने कहा कि स्वच्छता के लिए इसे अपनी रोजमर्रा की आदतों में लाना होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रमुख संतोषी रावत, परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, डीपीआरओ एमएम खान, सहायक परियोजना निदेशक सुनील कुमार, डीईओ माध्यमिक हरे राम यादव, कार्यक्रम अधिकारी एसके त्रिपाठी, सुमनलता ध्यानी व विजय गैरोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो
सार्वजनिक स्थलों पर रखें सफाई का ध्यान: दीप्ति
सीडीओ के नेतृत्व में कंडोलिया में चलाया गया सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने कहा कि समस्त सार्वजनिक स्थलों पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं अधिकारी समय-समय पर सफाई अभियान चलाएं एवं लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। वह कंडोलिया मैदान में चले सफाई अभियान के दौरान बोल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ दीप्ति सिंह की अगुवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कंडोलिया में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने पार्क में उगी घास व प्लास्टिक कूड़े का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed