फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   गंदगी पर भड़के डीएम, ठोंका दो-दो हजार का जुर्माना

गंदगी पर भड़के डीएम, ठोंका दो-दो हजार का जुर्माना

Wed, 17 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
गंदगी पर भड़के डीएम, ठोंका दो-दो हजार का जुर्माना
पौडी। डीएम सुशील कुमार बुधवार सुबह स्वयं झाड़ू लेकर सफाई करने निकल पड़े। उनके विकास भवन पहुंचते ही विकास भवन में सफाई अभियान शुरू हो गया। भूतल में जब डीएम सफाई करने पहुंचे तो यहां खाली शराब की बोतलें और कूड़े के ढेर देखकर डीएम ने विभागों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने विकास भवन के कार्यालयों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के सरकारी कार्यालयों में बुधवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयं डीएम सफाई करने विकास भवन पहुंचे। यहां चारों तरफ गंदगी का अंबार नजर आया। यहां कूड़ा छांटने के साथ ही जैविक कूड़ा जलाकर नष्ट कर दिया और अजैविक कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था की गई। भूतल में कूड़े के अंबार और शराब की खाली बोतलें देखकर डीएम भड़क पड़े। उन्होंने अफसरों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद डीएम सुशील कुमार ने जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग, उद्यान, पशुपालन, कृषि, मत्स्य पालन, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समाज कल्याण, पंचस्थानी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी, सहकारी समिति निबंधक, प्रोवेशन, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सीडीओ आफिस आदि विभागों पर दो-दो हजार रुपये जुर्माना लगाया। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि सफाई अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। अभियान में सहायक परियोजना निदेशक सुनील कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहायक समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद सेमवाल व विकास भवन के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed