फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप ही होगा पार्टी प्रत्याशी घोषित

कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप ही होगा पार्टी प्रत्याशी घोषित

Wed, 06 Mar 2019 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप ही होगा पार्टी प्रत्याशी घोषित
श्रीनगर। लोक सभा चुनाव में गढ़वाल संसदीय सीट के कांग्रेस पार्टी पर्यवेक्षक विधायक करण महरा ने पौड़ी, चमोली व टिहरी जिले के विभिन्न विकास खंडों से पहुंचे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को टटोला। कहा कि लोकसभा की पांचों सीटों पर कार्यकर्ताओं की सहमति से ही प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को जीएमवीएन में आयोजित बैठक में गढ़वाल संसदीय सीट के पर्यवेक्षक महरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रख कर ही प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक पायदान पर खरे उतरने वाले को ही वरीयता दी जाएगी। उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकताओं को एक जुटता से कार्य करने को कहा। कार्यक्रम के बाद महरा ने पार्टी पदाधिकारियों से अलग-अलग बैठक कर लोकसभा प्रत्याशी पर राय शुमारी की। इस मौके पर विधायक केदारनाथ मनोज रावत, जिलाध्यक्ष पौड़ी कामेश्वर राणा, हिमांशु देवप्रयाग से विजल्वाण, भूपेंद्र पुंडीर, कुंदन सिंह, रघुवीर भंडारी, चतर सिंह रावत, गांधी नेगी, विनोद बिष्ट, रेखा भंडारी, अमर सिंह, मंगल सिंह, हर्ष लाल कुंवर व जयलाल आदि मौजदू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed