फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सहायक अध्यापकों के 95 फीसदी पदों पर हुई नियुक्ति: एडी

सहायक अध्यापकों के 95 फीसदी पदों पर हुई नियुक्ति: एडी

Thu, 31 Jan 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
सहायक अध्यापकों के 95 फीसदी पदों पर हुई नियुक्ति: एडी

विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल के माध्यमिक विद्यालयों को 371 सहायक अध्यापक (एलटी) मिल गए हैं। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने इन सहायक अध्यापकों के नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल में सहायक अध्यापकों के 95 प्रतिशत पदों पर नियुक्तियां हो गई हैं, जिससे मंडल के दूरस्थ शिक्षण संस्थानों को पूरे शिक्षक मिल गए हैं।

बृहस्पतिवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी के शिक्षा परिसर में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने 371 सहायक अध्यापकों (एलटी) के नियुक्ति पत्र जारी किए, जिनमें अधीनस्थ चयन आयोग की सीधी भर्ती के माध्यम से 363 और विभागीय लिखित परीक्षा के माध्यम से 8 चयनित शिक्षक शामिल हैं। चयनित शिक्षकों की शिक्षा परिसर में 14 से 17 जनवरी 2019 को काउंसिलिंग हो चुकी हैं। गढ़वाल मंडल को 17 से 23 दिसंबर 2018 को संपन्न हुई काउंसिलिंग के बाद पहले ही 277 सहायक अध्यापक मिल चुके हैं। अपर निदेशक बिष्ट ने बताया कि गढ़वाल मंडल के माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 95 प्रतिशत पदों पर नियुक्ति हो चुकी हैं। कहा कि मंडल के दूरस्थ विद्यालयों में इन शिक्षकों को नियुक्ति प्रदान की गई है, जिससे इन विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों में सकारात्मक तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापकों के 371 पदों पर नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इनमें जिन चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र व उपाधियां उत्तराखंड से बाहर के विवि से हैं। उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इन अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति प्रदान की गई है।
विज्ञापन


इन विषयों में मिले सहायक अध्यापक
पौड़ी। गढ़वाल मंडल के विभिन्न विद्यालयों को हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, गणित, विज्ञान, व्यायाम व कला में सहायक अध्यापक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed