{"_id":"5c507d43bdec227368421998","slug":"141548778819-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपीएफ की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पौड़ी के छात्रों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपीएफ की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पौड़ी के छात्रों का दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। स्कूल स्पोर्टस प्रमोशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की ओवर ऑल चैंपियनशिप पौड़ी जनपद के नाम रही। जनपद के 9 छात्र अब फरवरी में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेेंगे।
स्कूल स्पोर्टस प्रमोशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हरिद्वार में पिछले वर्ष दिसंबर माह में आयोजित की गई थी। जिसमें पौड़ी जनपद के विभिन्न स्कूलों के करीब 35 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। एसएसपीएफ के जिला समन्वयक केसर कोटियाल ने बताया कि आदित्य नेगी 100 मीटर दौड़, प्रशांत नेगी ऊंची कूद (सेंट थेरेसास पब्लिक स्कूल श्रीनगर), सुजल रावत लंबी कूद, मुसकान रावत रिले दौड़ (सेंट जोसेफ कोटद्वार), तोषी 800 मीटर दौड़ (जीआईसी डाबरी, रिखणीखाल), प्रेरणा काला 600 मीटर व 1000 मीटर (रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्यामंदिर कोटद्वार), मनीष पासवान लंबी कूद (जीआईसी गंगाभोगपुर), रुचिका रावत लंबी कूद(जीइआईसी सुराई डांग), अक्षांश चौहान शॉट पुट (देवभूमि पब्लिक स्कूल श्रीनगर) प्रथम स्थान पर रहे। उक्त सभी छात्र फरवरी माह में दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। छात्रों की सफलता पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत, योगंबर सिंह नेगी व विकास घिल्डियाल ने खुशी जताई है।