{"_id":"5b3121ea4f1c1bf16e8b9ba5","slug":"141529946602-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अनुमोदित होगा जिला योजना का 66 करोड़ का परिव्यय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अनुमोदित होगा जिला योजना का 66 करोड़ का परिव्यय
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। जिला योजना समिति के प्रस्तावों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बीते दिनों जिला योजना समिति की बैठक का बहिष्कार कर चुके डीपीसी सदस्य अब वर्ष 2018-19 के लिए जिला योजना के 66 करोड़ के परिव्यय का अनुमोदन करने को तैयार हैं। जिला पंचायत की अध्यक्ष दीप्ति रावत ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल से बैठक के लिए समय लेकर इसका अनुमोदन किया जा सकता है। समझा जा रहा है कि 29 व 30 जून को यह बैठक हो सकती है।
जिला योजना समिति के प्रस्तावों को लेकर बीते दिनों जनपद के विधायकों एवं डीपीसी सदस्यों के बीच ठन गई थी। डीपीसी सदस्यों का आरोप था कि सदस्यों के प्रस्तावों पर धनराशि आवंटित नहीं की जा रही है, जबकि मंत्रियों एवं विधायकों के प्रस्तावों पर धड़ल्ले से काम हो रहे हैं। जिला पंचायत की अध्यक्ष दीप्ति रावत ने कहा कि सोमवार को डीपीसी सदस्यों की जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि पुरानी योजनाओं के लिए विभाग यदि बजट आवंटित कर देता है तो सदस्य आगामी बैठक में शामिल होकर परिव्यय अनुमोदन को तैयार हैं। बैठक में हरि सिंह भंडारी, डीएन शाह, कर्मवीर भंडारी, प्रकाश बुटोला, गीता राणा, रमेश रावत, परवीन सुलताना, भरत सिंह व जयदीप आदि मौजूद रहे।
बंद कमरे में हुई बैठक से मीडिया को रखा दूर
जिला योजना समिति के सदस्यों की जिला पंचायत की अध्यक्ष दीप्ति रावत की अध्यक्षता में बंद कमरे में हुई बैठक से मीडिया को दूर रखा गया। इससे बैठक को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि कुछ दिनों पूर्व जिले के तत्कालीन प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य के मनाने के बावजूद न मानने वाले सदस्य अब ऐसा क्या हुआ कि बैठक में शामिल होने को लेकर मान गए।