फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   14 medical institutes will be unaffiliated with Garhwal University

गढ़वाल विवि से असंबद्ध हो जाएंगे 14 चिकित्सा संस्थान

Tue, 18 Aug 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
14 medical institutes will be unaffiliated with Garhwal University
गढ़वाल विवि से संबद्ध लगभग 14 चिकित्सा विज्ञान संस्थान (पैरोडिकल, डेंटल व नर्सिंग कॉलेज) अब एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि से संबद्ध हो जाएंगे। विवि ने संबंधित संस्थानों को पत्र भेजकर आगामी शिक्षण सत्र 2020-21 से गढ़वाल विवि के नाम से अपने संस्थानों में प्रवेश न देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में प्रदेश शासन ने चिकित्सा शिक्षा विवि की स्थापना की थी, जिसके बाद कई मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग और डेंटल कॉलेज उक्त विवि से संबद्ध हो गए। इसके बावजूद लगभग 14 संस्थान अभी तक गढ़वाल विवि से संबद्ध है। चिकित्सा शिक्षा विवि की ओर से वर्ष 2018 में इस संबंध में गढ़वाल विवि को संबद्धता स्थानांतरण के लिए पत्र भेजा गया। इसी साल जून माह में पुन: चिकित्सा शिक्षा विवि ने पत्र भेजकर वर्ष 2019-20 की संबद्धता स्थानांतरण के लिए कहा। गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि वर्तमान में 11 पैरामेडिकल, 2 डेंटल और एक नर्सिंग कॉलेज गढ़वाल विवि से संबद्ध हैं। चिकित्सा शिक्षा विवि के पत्रों के क्रम में उक्त संस्थानों को सत्र 2020-21 से गढ़वाल विवि के नाम से प्रवेश न देने का अनुरोध किया गया है। साथ ही संस्थानों को संबद्धता स्थानांतरण के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed