{"_id":"5cd45fb6bdec22074407d74b","slug":"131557422006-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से वार्ता विफल, वाहनों का संचालन रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से वार्ता विफल, वाहनों का संचालन रहा ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में नई यातायात व्यवस्था को लेकर टैक्सी-मैक्सी वाहन संचालकों की डीएम से वार्ता विफल हो गई । टैक्सी-मैक्सी संचालक जहां अपनी मांग पर अड़े हैं, वहीं जिलाधिकारी ने अंतिम निर्णय के लिए उन्हें एसएसपी पौड़ी के पास भेज दिया। मुख्यालय में दूसरे दिन भी टैक्सी-मैक्सी का संचालन बंद रहा, जिससे यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में नई यातायात व्यवस्था के विरोध में टैक्सी-मैक्सी का संचालन बंद रहा। टैक्सी-मैक्सी वाहन संचालकों ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से वार्ता की। लेकिन वार्ता के दौरान संचालक पुरानी व्यवस्था से वाहनों के संचालन की मांग पर अड़े रहे। जिलाधिकारी ने नई यातायात व्यवस्था को लेकर अंतिम निर्णय के लिए संचालकों को एसएसपी पौड़ी के पास भेज दिया। मुख्यालय पौड़ी में छह मई से नई यातायात व्यवस्था लागू होनी थी। व्यवस्था के तहत बस अड्डे की भूमिगत पार्किंग से समस्त रुटों के टैक्सी-मैक्सी का संचालन एक प्वाइंट से किया जाना था। नई व्यवस्था लागू होने के पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे दिन वाहनों का संचालन एक प्वाइंट से सुचारु नहीं हो पाया। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रामीण टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष कोतवाल सिंह, टाटा सूमो ऑनर्स समिति के अध्यक्ष महेंद्र भंडारी व टैक्सी-मैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राकेश रावत ने बताया कि हमारी मांगों को कोई भी गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक निर्णय सामने नहीं आने तक वाहनों का संचालन ठप रहेगा। इससे पहले एसडीएम सदर से भी वाहन संचालकों की वार्ता विफल हो चुकी है।