{"_id":"5b9fde2e867a557f240488be","slug":"131537203758-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से विदा हुई मां नंदा की डोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से विदा हुई मां नंदा की डोली
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। खातस्यूं पौड़ी के ग्राम सीकू में 12 साल बाद आयोजित मां भगवती नंदा पाती मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले के अंतिम दिन सोमवार को मायके सीकू से ससुराल चोरकंड़ी के लिए मां नंदा की डोली को विदा किया गया। वहीं इससे पहले 75 फिट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर पाती (बांस की कंडी) को छूने का प्रयास किया गया।
पाबौ विकासखंड के ज्येष्ठ उप प्रमुख बृजमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को पेड़ को सीकू पंचायत घर में ककड़ी, मक्का, फल, झिंगोरा एवं सीजन की सभी फसलों से सजाया गया। 75 फिट ऊंचे इस पेड़ को सजाने के बाद पूजा अर्चना के साथ इसे पंचायत घर में स्थापित किया गया। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे तक कई लोगों ने पेड़ पर चढ़कर कंड़ी तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान कोई भी इसमें सफल नहीं हुआ। शाम को मां नंदा की डोली को चोरकंडी के लिए विदा किया गया। मेले के अंतिम दिन हाईकोर्ट के जज वीके बिष्ट, जिलाधिकारी सुशील कुमार, एसएसपी धन सिंह तोमर, ग्राम प्रधान राकेश कुमार, पूर्व सैनिक संगठन सीकू के अध्यक्ष जगमोहन सिंह, राम सिंह, दिनेश, रमेश गुसांई, कमल सिंह, सुमन सिंह आदि मौजूद रहे।