{"_id":"5b6096494f1c1bee748b7107","slug":"131533056585-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात खत्म होने को है, नहीं हुई ओआरएस की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात खत्म होने को है, नहीं हुई ओआरएस की आपूर्ति
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। बरसात के मौसम में बड़ी संख्या में लोग जलजनित रोगों से पीड़ित हो रहे हैं, लेकिन मंडल मुख्यालय पौड़ी सहित प्रदेश भर में इससे बचाव एवं इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस बार अब तक डायरिया पखवाड़ा नहीं मनाया जा सका है। समय रहते स्वास्थ्य महानिदेशालय से जनपदों को इसके लिए ओआरएस और जिंक टैबलेट की आपूर्ति न होने से यह स्थिति बनी है।
मंडल मुख्यालय पौड़ी सहित प्रदेश भर में इन दिनों जलजनित रोगों के मरीज काफी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे बचाव के लिए हर साल बरसात शुरू होने से पहले डायरिया पखवाड़ा मनाया जाता रहा है। पखवाड़े के तहत आशा कार्यकत्रियों की ओर से घर-घर ओआरएस के पैकेट दिए जाने के साथ ही लोगों को जलजनित रोगों से बचाव की जानकारी दी जाती है, लेकिन 28 जुलाई से शुरू होने वाले डायरिया पखवाड़े को स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से जनपदों को ओआरएस की आपूर्ति न होने से स्थगित कर दिया गया है।
------------
पौड़ी जिले में हाल ही में जिंक टैबलेट की आपूर्ति हो चुकी है, लेकिन अब तक निदेशालय से ओआरएस के पैकेट उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। इसकी आपूर्ति होने के बाद ही इसके लिए कोई तिथि निर्धारित कर इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। -डा. बीएस जंगपांगी, सीएमओ पौड़ी।
विज्ञापन
--------------
सीएमओ के पास जिंक टैबलेट और ओआरएस की सप्लाई नहीं पहुंचने से डायरिया पखवाड़ा नहीं मनाया गया। स्वास्थ्य महानिदेशालय से इसकी सप्लाई सीधे सीएमओ को होती है। -रविंद्र थपलियाल, स्वास्थ्य निदेशक गढ़वाल मंडल
---------
अस्पताल की हर दिन की ओपीडी तीन से चार सौ की है। इसमें अन्य मरीजों के साथ ही पेट संबंधी मरीजों की भी अच्छी खासी संख्या है। -डा. रमेश सिंह राणा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल पौड़ी।