फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   विवाह बंधन में बंधे नव दपतियों ने किया समलौण पौध का रोपण

विवाह बंधन में बंधे नव दपतियों ने किया समलौण पौध का रोपण

Wed, 20 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विवाह बंधन में बंधे नव दपतियों ने किया समलौण पौध का रोपण
पौड़ी। थलीसैंण ब्लाक के राठ क्षेत्र में विवाह बंधन में बंधे दो नव दंपतियों ने समलौण पौधे रोपे। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण में योगदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राठ क्षेत्र के ग्राम भटकोट निवासी सुरेश लाल की पुत्री मोनिका का विवाह प्रमोद के साथ हुआ। इसके बाद नवदंपति ने समलौण पौधा रोपा। समलौण सेना नायक भगत सिंह गुसाईं की ओर से गांव में वर्ष 2013 से पर्यावरण संरक्षण के लिए यह परंपरा चलाई जा रही है। उन्होंने युवाओं को भी इस अभियान में बढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। पौधारोपण में महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, सुषमा देवी, पूजा देवी आदि शामिल रहे। वहीं क्षेत्र के कनाकोट गांव में कांशीराम नौडियाल की बेटी कलावती का विवाह विपिन के साथ हुआ। नवविवाहित जोड़े ने समलौण के रूप में नारंगी की पौधा लगाया। कार्यक्रम का संचालन समलौण सेना नायिका कांति देवी ने किया। इस अवसर पर कमला देवी, पुष्पा देवी और पूजा देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed