फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने दिया धरना

वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने दिया धरना

Thu, 25 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने दिया धरना
पौड़ी। पेयजल निगम में दो माह से वेतन भुगतान न होने पर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता गढ़वाल कार्यालय में धरना दिया। वेतन भुगतान की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

इस दौरान धरना स्थल पर संचालन कर रहे पुरूषोत्तम मंमगाई ने कहा कि पेयजल निगम में दो माह से कर्मचारियों और अधिकारियों को वतन नहीं मिला है जिसके कारण उनके सामने आर्थिक तंगी के हालात पैदा हो गए हैं। उन्होंने शीघ्र वेतन भुगतान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के जिला उपाध्यक्ष विकास सिंह गुसांई ने बताया कि पेयजल निगम में जनपद में करीब 100 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी तैनात हैं। साथ ही 150 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं जिन्हें दो माह से पेंशन नहीं मिली है। इस दौरान धरने में राजेश सिंह, शैलेश रमोला, मनोज कुमार, अमर सिंह, विवेक भट्ट, महिताब सिंह पटवाल, धन सिंह रावत, विकास सिंह, दलिप सिंह, प्रदीप कठैत, विनीत सिंह, रोशन डंडरियाल, रूचि असवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



वेतन भुगतान को कर्मियों ने दिया धरना
नई टिहरी। उत्तराखंड पेयजल निगम अधिकारी-कर्मचारी समन्वय समिति ने तीन माह से रुके वेतन का भुगतान, पेंशन समेत अन्य देयकों का भुगतान करने की मांग को लेकर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय परिसर में धरना देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस मौके पर एसई पीके गुप्ता, ईई आलोक कुमार, पल्लबी कुमारी, भीम निराला, रमेश भंडारी, एपी सिंह, चिरंजी डोभाल, जीएस नेगी, लाखीराम जुयाल, हरीश कुमार, मुकेश कुमार, केएन जुयाल, रमेश निराला, चिंतामणी थपलियाल, मनीष कुमार, राजपाल राणा, एससी सेमल्टी, नवल नौटियाल, मानेंद्र सिंह, आरपी पांडेय, स्वाति डोभाल, मीना देवी, शिवधारी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed