फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   1272 rupees will be given under new pension

परेशानी का सबब बन रही है नई पेंशन योजना

Sun, 25 Oct 2020 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
1272 rupees will be given under new pension
नई पेंशन योजना सेवानिवृत्त हो चुके लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। जिले में नई पेंशन योजना के प्रभावितों को परिवार के भरण-पोषण में कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित में पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग की।
विज्ञापन

पाबौ ब्लाक स्थित जीआईसी चोपड़ियूं में समाजशास्त्र के प्रवक्ता त्रिमूर्ति सिंह नेगी 31 मार्च 2019 को सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के दौरान उनका अंतिम वेतन 80 हजार रुपये था, लेकिन आज उन्हें नई पेंशन योजना के तहत प्रति माह 1272 रुपये पेंशन मिल रही है। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी व बेटा अध्ययनरत हैं और पत्नी मधुमेह से पीड़ित हैं। ऐसे में नई पेंशन योजना हमारे परिवार पर परेशानी बनकर टूटी है। वहीं कल्जीखाल ब्लाक स्थित जीआईसी दोंदल से शिक्षक सुभाष चंद्र डबराल मार्च 2018 में सेवानिवृत्त हुए। उन्हें 78000 रुपये महीना वेतन मिला था लेकिन अब उन्हें नई पेंशन योजना के तहत 1182 रुपये मिल रहे हैं। डबराल ने बताया कि लंबी सेवा के बाद भी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। सरकार को कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए ठोस प्रयास करने ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed