फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   हॉट मिक्स प्लांट संचालक को दिए अनुमति लेने के निर्देश

हॉट मिक्स प्लांट संचालक को दिए अनुमति लेने के निर्देश

Sat, 20 Apr 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
हॉट मिक्स प्लांट संचालक को दिए अनुमति लेने के निर्देश
श्रीनगर। जिला प्रशासन ने पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खंडाह के पास स्थापित हॉट मिक्स प्लांट को नियमानुसार अनुमति लेने के बाद ही संचालित करने के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में प्रशासन ने पाया है कि प्लांट सही जगह पर है, लेकिन संचालक के पास प्लांट संचालन की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन

श्रीनगर से करीब 13 किलोमीटर दूर पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर खंडाह गांव के समीप पिछले दिनों हॉट मिक्स प्लांट संचालित होने लगा। घने पेड़ों और झाड़ियों से घिरा होने की वजह से स्थानीय लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। उन्हें तब पता चला जब हवा में तारकोल की गंध फैलने लगी। ग्रामीणों की ओर से इसकी जानकारी प्रशासन को देने के बाद इसको अस्थायी तौर पर बंद करा दिया गया, लेकिन अब इसके पुन: संचालन की संभावना है।
विज्ञापन

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल रावत का कहना है कि जिस स्थान पर प्लांट स्थापित है, वहां घाटी है। इसलिए प्लांट का धुआं आसपास फैल जाता है। इससे बुजुर्ग और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि पूर्व में खंडाह में अन्य स्थान पर बिना अनुमति के प्लांट लगाया गया था। जिसको न्यायालय के दखल के बाद रोका गया। यदि जबरन पुन: संचालित किया जाता है, तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---मैंने तहसीलदार और एसडीएम को मौके पर भेजा था। फिलहाल प्लांट संचालन बंद कराया गया है। एसडीएम से रिपोर्ट मांगी गई है। जिस गांव के लोग आपत्ति कर रहे हैं, वह यहां से दूर है। संचालक को विधिवत अनुमति लेने के निर्देश दिए गए हैं। डीएस गर्ब्याल, डीएम पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed