फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   संपनों की उड़ान प्रतियोगिता में मंगसू रहा ओवर ऑल चैपिंयन

संपनों की उड़ान प्रतियोगिता में मंगसू रहा ओवर ऑल चैपिंयन

Sat, 23 Feb 2019 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
संपनों की उड़ान प्रतियोगिता में मंगसू रहा ओवर ऑल चैपिंयन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर की सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में राजकीय जूनियर हाईस्कूल मंगसू ओवर आल चैपिंयन रहा। पूर्व ब्लाक समन्वयक दिग्विजय सिंह चौहान ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी भवन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें दस संकुलों के प्राथमिक व जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक वर्ग की सपनों के चित्र प्रतियोगिता में रौनक प्रथम, प्राची द्वितीय व अनामिका तृतीय रही। दौड़ में अनिकेत पहले, राविन दूसरे तथा प्रिया तीसरे स्थान पर रहे। निबंध में प्रिया ने पहला, राखी ने दूसरा व सुजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आशुतोष, लविंदर व प्रिया क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग के लोक नृत्य में राजकीय आदर्श विद्यालय मंगसू ने पहले स्थान पर रहा। इसी वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में कांडी ऐराड़ी की अर्चना पहले, सेंद्री की प्रियांशी दूसरे व धारी के अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। जबकि गणित दौड़ में आयुष प्रथम, हैप्पी द्वितीय व अंजली तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं के साथ ही विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे सर्वश्रेष्ठ एसएमसी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर विक्रम सिंह कठैत, खिलानंद उप्रेती, रतन बलूड़ी, कुलदीप नेगी, अतर सिंह व रमेश सिंह रौथाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


धनवीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed