{"_id":"5bbe30bd867a5528367e0bab","slug":"121539190973-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुमाकोट बस हादसे में सस्पेंड दो अभियंताओं में से एक बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुमाकोट बस हादसे में सस्पेंड दो अभियंताओं में से एक बहाल
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। धुमाकोट में पीपली-भौन मोटर मार्ग पर एक जुलाई को हुए बस हादसे के बाद निलंबित किए गए लोक निर्माण विभाग के दो अभियंताओं में से एक को हादसे के तीन महीने बाद बहाल कर दिया गया है, जबकि दूसरे की भी बहाली की तैयारी है। बता दें कि इस हादसे में 48 यात्रियों की मौत हो गई थी और 12 यात्री घायल हो गए थे।
धुमाकोट बस हादसे के बाद इसके लिए न सिर्फ संबंधित विभागों के अधिकारियों के खिलाफ बल्कि संबंधित मंत्री तक के इस्तीफे की मांग उठी थी। अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने मामले में क्षेत्र में तैनात लोनिवि के सहायक अभियंता रविशंकर यादव और अवर अभियंता प्रदीप खनसीली को इसके लिए जिम्मेदार मानते हुए निलंबित कर दिया था। उनका कहना था कि अभियंताओं द्वारा मार्ग के रखरखाव में शिथिलता एवं लापरवाही बरती गई, जिससे इतनी बड़ी दुर्घटना घटित हुई और जानमाल का नुकसान हुआ। तब अवर अभियंता को मुख्य अभियंता कार्यालय पौड़ी और सहायक अभियंता को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पौड़ी से अटैच कर दिया गया था। अब अवर अभियंता प्रदीप खनसीली को बहाल कर उनकी उसी निर्माण खंड में तैनाती कर दी गई है, जिस खंड से उन्हें निलंबित किया गया था।
-----------------------
निर्माण खंड बैजरों के अवर अभियंता प्रदीप खनसीली को प्रमुख अभियंता की ओर से बहाल कर दिया गया है। हाल ही में उनकी बहाली का आदेश मिला है, जबकि सहायक अभियंता की अभी बहाली नहीं हुई है।
विज्ञापन
-ओम प्रकाश, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि, पौड़ी