{"_id":"5a68b8834f1c1b9f268b6333","slug":"121516812419-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरारी नौडियाल के अनशन को क्षेत्र के ग्रामीणों का मिला समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरारी नौडियाल के अनशन को क्षेत्र के ग्रामीणों का मिला समर्थन
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। चाकीसैंण तहसील और राठ क्षेत्र के विद्यालयों में खाली पड़े पदों को भरने सहित विभिन्न मांगों को लेकर क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष मुरारी नौडियाल का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। उनके समर्थन में यूकेडी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी आए हैं, जबकि क्षेत्र के कई ग्रामीण भी उनके समर्थन में अनशनस्थल पर बैठे हैं।
मुरारी नौडियाल ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, चाकीसैंण तहसील में पूर्ण कालिक एसडीएम व अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति, राठ क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों और चाकीसैंण नवीन प्राथमिक चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति आदि की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांगों पर जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक उनका अनशन चलता रहेगा। बुधवार को क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में विनोद चौहान, राज्य आंदोलनकारी जीत राम पोखरियाल, दौलतराम पोखरियाल और सर्वेश्वर प्रसाद रतूड़ी शामिल रहे। अनशन स्थल पर समर्थन देने वालों में नौगांव और ईड़ा गांव की महिला मंगल दल सदस्य विमला देवी, बसंती देवी, गीता देवी, सती देवी, आशा देवी और सुनीता आदि शामिल रहीं।