फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Deliberations held on Himalayan conservation and preserving biodiversity.

Pauri News: हिमालय संरक्षण, जैव-विविधता को सहेजने पर हुआ मंथन

Wed, 30 Sep 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 30 Sep 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Deliberations held on Himalayan conservation and preserving biodiversity.
हिमालय है तो हम हैं विषय पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी
विज्ञापन

हिमालय के संरक्षण के लिए ठोस नीति बनाने पर दिया जोर
फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित एकेडेमिक सेंटर में 'हिमालय है तो हम हैं' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने हिमालय संरक्षण, जैव-विविधता और भावी पीढ़ियों के लिए इसकी विरासत को सहेजने पर मंथन किया। इस मौके पर आयोजित तकनीकी सत्रों में ए विशेषज्ञों, शोधार्थियों व वक्ताओं ने हिमालय के संरक्षण के लिए ठोस नीति बनाए जाने की आवश्यकता बताई।

गढ़वाल विवि की ओर से आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि व संगोष्ठी के सह समन्वयक चंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली को अपनाना ही होगा। संगोष्ठी से प्राप्त निष्कर्षों को एक प्रारूप में संकलित किया जाएगा। मुख्य वक्ता प्रो. आरके मैखुरी ने कहा कि आपदा जोखिम को कम करने के लिए सामुदायिक सहभागिता सबसे मजबूत हथियार है। प्रो. एमएस पंवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तब तक अधूरा है जब तक युवा पीढ़ी इसमें सक्रिय भागीदारी न निभाएं। विशिष्ट अतिथि प्रो. महावीर सिंह नेगी व कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने चिंता जताते हुए कहा कि पर्यावरणीय संकट लगातार बढ़ता जा रहा है जिसे नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिड़ला कैंपस निदेशक प्रो. हरिभजन सिंह चौहान ने की। प्रो. विजयकांत पुरोहित, डाॅ. कविता भट्ट, डा. धीरज कुमार, प्रो. अनिल नौटियाल, प्रो. रश्मि ढोडी, प्रो. बीपी नैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed