फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   उपेक्षा पर भड़की आशा कार्यकर्ता

उपेक्षा पर भड़की आशा कार्यकर्ता

Fri, 01 Feb 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
उपेक्षा पर भड़की आशा कार्यकर्ता
पौड़ी। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से लगातार उपेक्षा पर आशा कार्यकर्ता भड़की हुई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों के समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पौड़ी में आशा कार्यकत्री संगठन ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर संगठन की जिलाध्यक्ष सुमति थपलियाल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता पहाड़ की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में बेहतर सेवाएं दे रही हैं, लेकिन सरकार उनकी सेवाओं के लिए न्यूनतम वेतन तक निर्धारित नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इसी उपेक्षापूर्ण व्यवहार से आशा कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। आशा कार्यकर्ता लंबे समय से न्यूनतम मानदेय 18 हजार किए जाने, ईपीएफ, पेंशन का भुगतान करने, दुर्घटना व मृत्यु पर पांच लाख का बीमा, पदोन्नति दिए जाने, साल में दो बार ड्रेस दिए जाने, चिकित्सालयों में विश्राम गृह की व्यवस्था किए जाने सहित 10 सूत्री मांगों के समाधान की गुहार लगा रही हैं। इस अवसर पर नंदा चमोली, रजनी रावत, सुनीता गुसाईं, सावित्री रावत, धनमंती जुयाल, मनोरमा व विजयलक्ष्मी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed