फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   यूजर चार्जेज नहीं दे रहे पालिका क्षेत्र के लोग

यूजर चार्जेज नहीं दे रहे पालिका क्षेत्र के लोग

Mon, 28 Jan 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
यूजर चार्जेज नहीं दे रहे पालिका क्षेत्र के लोग
श्रीनगर। पालिका क्षेत्र के लोग यूजर चार्जेज नहीं दे रहे हैं। जिससे पालिका को हर माह करीब डेढ़ से दो लाख का नुकसान हो रहा है। पालिका प्रशासन ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए श्रेणी वार यूजर चार्जेज तय किए हैं। बाकायदा इसके लिए गजट नोटिफिकेशन भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने वर्ष 2016 में गजट नोटिफिकेशन जारी कर नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कूड़ा उठाने के लिए प्रतिमाह के हिसाब से यूजर चार्जेज तय किए थे। जिसके तहत घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए प्रतिमाह 30 रुपये व सबसे अधिक बारात घरों के लिए यूजर चार्जेज 5 हजार प्रतिमाह तय किए गए थे। कूड़ा उठान के लिए पालिका प्रशासन की ओर से दो कूड़ा वाहन भी लगाए गए हैं। जो सुबह व शाम को दिन में दो बार डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए शहर का चक्कर लगाते हैं। बावजूद इसके पालिका क्षेत्र के लोग यूजर चार्जेज देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिससे पालिका को हर माह करीब डेढ से दो लाख का नुकसान हो रहा है। पालिका प्रशासन का कहना है कि यदि सभी लोग यूजर चार्जेज का भुगतान करें तो पालिका को प्रतिमाह 3 लाख से अधिक की आमदनी होगी, लेकिन अभी मात्र 25 से 30 प्रतिशत लोग ही भुगतान कर रहे हैं। जिससे पालिका को प्रतिमाह मात्र 30 से 40 हजार ही मिल पा रहे हैं। पालिका प्रशासन ने सभी लोगों को यूजर चार्जेज का भुगतान करने की अपील की है। साथ ही यूजर चार्जेज का भुगतान न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय किए जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र में कूड़ा उठाने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन कूड़ा वाहन घर-घर से कूड़ा उठा रहे हैं। कूड़ा उठान के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। सभी सहयोग करें तो व्यवस्थाएं और दुरुस्त की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशि कुमार पंवार, एसआई पालिका श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed