{"_id":"5c4ddfefbdec22116d2d7995","slug":"11548607471-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर बाजार में ऑड-इवन फार्मूले का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर बाजार में ऑड-इवन फार्मूले का प्रयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर की यातायात व्यवस्था को ढर्रे पर लाने और पार्किंग के विकल्प के लिए ऑड-इवन फार्मूले का प्रयोग किया जाएगा। फिलहाल अपर बाजार में वाहन एक दिन बांयी ओर और एक दिन दांयी ओर खड़े होंगे। यह व्यवस्था पहली फरवरी से लागू हो जाएगी।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कोतवाल एनएस बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर शहर में पूर्व से लागू वनवे व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किए जाने का निर्णय लिया गया। कोतवाल बिष्ट ने बताया कि बैरियर पर नो पार्किंग व नो इंट्री की सूचना अंकित कर दी जाएगी। ताकि कोई गलती से वाहन वन वे क्षेत्र में न ले आए। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में पार्किंग की समस्या बताई। जिस पर ऑड-इवन सिस्टम में अपर बाजार में वाहन खड़े करने का फैसला लिया गया।
बाजार क्षेत्र में दुकानों के आगे ठेली-फड़ वाले सड़क को घेर लेते हैं, जबकि पालिका की ओर से यहां किसी को जगह आंवटित नहीं है। सड़क घिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत होती है। जिस पर तय किया गया कि गणेश बाजार, काला मार्ग और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर कोई भी ठेली नहीं लगाई जाएगी, यदि किसी दुकानदार की ओर से अपने प्रतिष्ठान के आगे ठेली खड़ी करवाई जाती है तो ठेली वाले के साथ-साथ दुकानदार पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, महामंत्री जगदीप रावत और जिला उपाध्यक्ष सुजीत अग्रवाल आदि मौजूद थे।