{"_id":"5bc36f37bdec2269ba10b949","slug":"11539534647-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के मामले में युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत के मामले में युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। तहसील चाकीसैंण के नौगांव निवासी एक युवक के जंगल में मिले शव के मामले में पुलिस ने एक युवती के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक युवक के परिजन शुरू से ही इस मामले में युवक की हत्या की आशंका जता रहे थे। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या बता रही थी।
चाकीसैंण तहसील के नौगांव निवासी दिनेश सिंह का चार सितंबर 2018 को जंगल में शव मिला था। मृतक दिनेश सिंह के पिता गोविंद सिंह रावत अपने इकलौते पुत्र की हत्या की आशंका जता रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि उनके पुत्र का शव जंगल में हरे रंग के दुपट्टे के साथ पेड़ पर लटका था। उन्हें पूरी आशंका है कि उनके पुत्र की किसी ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की है। पैठाणी थाने के उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर एक युवती के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।