{"_id":"5b6c75834f1c1ba23e8b60b6","slug":"11533834627-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सभा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सभा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर किसानों ने विभिन्न क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उत्तराखंड किसान सभा के संयोजक सुरेंद्र रावत ने बताया कि ज्ञापन में छह सूत्री मांग रखी गई हैं। इनमें गरीब किसानों व खेत मजदूरों के कर्जे माफ किए जाएं, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुरूप सभी फसलों के लागत मूल्य का डेढ़ गुना भाव किसानों को दिया जाए, वनाधिकार कानून लागू किया जाए, 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी गरीब किसानों व खेत मजदूरों को पांच हजार रुपये महीना पेंशन दी जाए, किसान हितैषी, सर्व समावेशी फसल बीमा योजना लागू की जाए व बंदर, जंगली सुअरों से फसलों की सुरक्षा हेतु उपाय किए जाए।