{"_id":"5b6b24054f1c1bf6548b75cd","slug":"11533748229-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बाद भी नहीं बनी नानघाट पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बाद भी नहीं बनी नानघाट पेयजल लाइन
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। ग्रामीणों के विरोध के चलते जल संस्थान चार दिन बाद भी क्षतिग्रस्त नानघाट पेयजल लाइन को ठीक नहीं कर पाई। बुधवार को लाइन को ठीक करने पहुंची जल संस्थान की 15 सदस्यीय टीम को ग्रामीणों ने बैरंग लौटा दिया।
अधिक दबाव पड़ने के कारण नानघाट पेयजल लाइन रविवार को खंड गांव के पास फट गई थी। तब से पौड़ी के बुवाखाल और अपर चोपड़ा में ढाई हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। सोमवार को जल संस्थान की 15 सदस्यीय अीम पेयजल लाइन ठीक करने पहुंची, लेकिन खंड गांव के लोगों ने इसका विरोध किया। बुधवार को फिर टीम लाइन ठीक करने पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने लाइन ठीक नहीं करने दी। खंड गांव के ग्रामीणों ने कहा कि लाइन पर पानी का प्रेशर तेज रहता है। इस कारण पेयजल लाइन से गांव खतरे को खतरा बना हुआ है। उन्होंने पेयजल लाइन को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। इस पर जल संस्थान की टीम ने असहमति जताई। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे और टीम को लाइन जोड़ने नहीं दी। इस पर टीम को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से बुवाखाल में पानी संकट बना हुआ है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सतेंद्र गुप्ता ने कहा कि खंड गांव के ग्रामीणों से वार्ता के लिए बृहस्पतिवार को एई और जेई की टीम गांव पहुंचेगी। लाइन को जल्द ठीक करने के प्रयास किए जाएं।