{"_id":"5b2e7ff34f1c1bf56e8b98ff","slug":"11529774067-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलिक्यूलर बायोलॉजी एवं इसका महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलिक्यूलर बायोलॉजी एवं इसका महत्व बताया
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय सेमीनार में मौलिक्यूलर बायोलॉजी एवं इसका महत्व बताया गया। सेमीनार के दूसरे दिन आईआईटी विदिशा से आए प्रोफेसर डा. संजीव एन शर्मा ने मौलिक्यूलर बायोलॉजी एवं इसके सिग्नल प्रोसेसिंग से संबंधित जानकारी दी।
उन्होंने अपने शोध से संबंधित बायोमेडिकल, ईसीजी, ईईजी एवं डीएनए के बारे में भी बताया। आईआईआईटी जबलपुर की पूर्व निदेशक प्रोफेसर डा. अपराजिता ओझा ने डीप लर्निंग तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंट मशीन को कैसे विकसित किया जाए, ताकि वे किसी घटना के घटित होने या इससे पहले खुद निर्णय ले सके। उन्होंने डीप लर्निंग की इमेज एवं सिग्नल प्रोसेसिंग पर उपयोग व महत्व की जानकारी दी। आईआईटी पटना से आए प्रोफेसर डा. राजीव झा ने इमेज इनहेंसमेंट एंड वाटर मार्क तकनीक के बारे में बताया। सेमिनार में कार्यक्रम समन्वयक डा. एचएस भदौरिया, सहायक प्रोफेसर विवेक कुमार टम्टा, विभागाध्यक्ष डा. आशीष नेगी, पपेंद्र कुमार, अभिषेक गुप्ता और आज्ञा राम आदि मौजूद रहे।