फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पेट्रोल में मिलावट की आशंका पर जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन

पेट्रोल में मिलावट की आशंका पर जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन

Fri, 22 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल में मिलावट की आशंका पर जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन
पौड़ी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हो रहे पेट्रोल पंपों की जांच की मांग की है। शुक्रवार को एसडीएम के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में छात्र संगठन ने पेट्रोल में मिलावट की आशंका जताई है। छात्रों का कहना है कि एक ओर जहां आम जनता पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि से परेशान है, वहीं दूसरी ओर तेल में मिलावटखोरी से लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। छात्र संगठन ने चेतावनी दी है कि जल्द ही जिले के विभिन्न शहरों में संचालित हो रहे पेट्रोल पंपों की जांच नहीं की गई तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव सागर, नितिन बिष्ट, राजेश भंडारी, रजत सिंह, अरविंद नैथानी, शैलेंद्र, रॉबिन आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed