{"_id":"5aa6b29a4f1c1ba2238b4c7f","slug":"11520874138-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारियों की हड़ताल से राजस्व क्षेत्र में कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारियों की हड़ताल से राजस्व क्षेत्र में कामकाज ठप
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व कामकाज ठप पड़ गया है। ऐसे में लोगों के मूल निवास, जाति, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि नहीं बन पा रहे हैं। उधर राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही।
पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ पिछले तीन दिन से कलम बंद हड़ताल पर चल रहे हैं। सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, जमीन संबंधित दस्तावेज आदि बनाने के लिए आख्या नहीं मिल पाई। ऐसे में लोग तहसील और पटवारी चौकियों के चक्कर काटते नजर आए। वहीं दूसरी ओर राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक जिला मुख्यालय और तहसीलों में धरने पर बैठे रहे। संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ने बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में राजस्व उप निरीक्षकों को राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण में भेजने, पूर्व में राजस्व उप निरीक्षकों की हुई परीक्षा का परिणाम घोषित करने और नायब तहसीलदार पदों पर डीपीसी के संबंध में है।
धरने में संरक्षक हरीशचंद्र पांडेय, संगठन मंत्री राजपाल सिंह, दिलवान सिंह, सूरजपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, विजयराम पंत, दीपचंद, सुदामा सिंह, हर्षमोहन, बालम सिंह, सूर्य प्रकाश, कुंदनलाल, दिनेश चंद्र पोखरियाल आदि शामिल रहे।