{"_id":"5aa55e404f1c1bb0758b4cb0","slug":"11520787008-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माकपा कार्यकर्ता करेंगे 20 को गैरसैण कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माकपा कार्यकर्ता करेंगे 20 को गैरसैण कूच
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने की मांग को लेकर बजट सत्र में प्रदर्शन के लिए माकपा कार्यकर्ता 20 मार्च को पौड़ी से गैरसैंण कूच करेंगे।
रविवार को पौड़ी स्थित कार्यालय में माकपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि जब तक उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण नहीं बनाई जाती है, तब तक पहाड़ी जिलों का विकास होना मुश्किल है। जनहित को समझते हुए सरकार को शीघ्र ही इस पर निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौड़ी से माकपा कार्यकर्ता 20 मार्च को गैरसैंण कूच कर बजट सत्र में प्रदर्शन करेंगे। बैठक में जिला सचिव सुरेंद्र रावत व देवानंद नौटियाल आदि मौजूद थे।