{"_id":"5a5a3bd24f1c1ba73f8b4a9c","slug":"11515862994-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलेख अपडेट रखने और असलहों की सफाई के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलेख अपडेट रखने और असलहों की सफाई के निर्देश दिए
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। अपर पुलिस अधीक्षक डा. हरीश वर्मा ने पौड़ी कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों और साफ सफाई में कुछ खामियां पाए जाने पर उन्होंने थाना निरीक्षक को अभिलेख अपडेट रखने, असलहों की हर सप्ताह नियमित रूप से सफाई और थाने में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
शनिवार को एएसपी डा. हरीश वर्मा ने पौड़ी कोतवाली पहुंचकर सभी अभिलेखों, लंबित मामलों, असलहों व अन्य राजकीय सामग्री का भौतिक सत्यापन कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद प्रशिक्षणरत पुलिस जवानों का भी प्रशिक्षण स्तर जांचा। उन्होंने जवानों से असलहों की जानकारी लेने के साथ ही उनके हथियार पकड़ने के स्तर को भी देखा। निरीक्षण में उन्होंने अभिलेखों व साफ सफाई को लेकर कुछ खामियां भी पाईं, जिस पर उन्होंने थाना निरीक्षक प्रमोद उनियाल को अभिलेखों को अपडेट रखने, असलहों की हर सप्ताह नियमित रूप से सफाई के साथ ही थाने में साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।