{"_id":"5a17008b4f1c1b87698bd53e","slug":"11511456907-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने चार अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने चार अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला योजना, राज्य, केंद्र पोषित व बीसूका योजनाओं की समीक्षा बैठक में कृषि, दुग्ध विकास, सेवायोजन व उद्योग विभाग के अधिकारियों की गैरहाजिरी पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इन चारों विभागों के अधिकारियों का स्पष्टीकरण मांगा है। बैठक में बताया गया कि जिले में विकास योजनाओं पर 18 करोड़ की धनराशि अब तक खर्च हो चुकी है।
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में जिला योजना, राज्य, केंद्र पोषित व बीसूका की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बताया गया कि 2017-18 की जिला योजना 84.25 करोड़ रुपये की निर्धारित है। जिले को प्राप्त 36 करोड़ रुपये में से 31 करोड़ रुपये विभागों को आवंटित किए गए और अब तक 18 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कुल 56 प्रतिशत धनराशि व्यय हुई है। बैठक में कुछ विभाग अधूरी सूचना लेकर आए। इस पर डीएम ने चार दिसंबर को लोनिवि व छह दिसंबर को कृषि एवं उद्यान विभाग की बैठक पुन: बुुलाई है। बैठक में उद्यान विभाग ने जानकारी दी कि जिले में कलस्टर बेस उद्यानीकरण किया जा रहा है। 80 हेक्टेयर क्षेत्र में आम, लीची, अनार के साथ चौड़ी पत्ती के पौधों का रोपण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिकारी विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करें। बैठक में खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि राशन कार्डों को आधार सीडिंग से जोड़ने के कार्य में तेजी लाएं। बैठक में सीडीओ रवनीत चीमा, डीडीओ वेद प्रकाश, सीएमओ डा. रमेश राणा, डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव व डीओ पीआरडी सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।