{"_id":"5c72c549bdec2217fc33f3b0","slug":"111551025481-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल और श्रीकोट के बाजार में दिन के वक्त भी जल रही लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल और श्रीकोट के बाजार में दिन के वक्त भी जल रही लाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बिजली का दुरुपयोग करने में बेस अस्पताल और नगर पालिका परिषद सबसे आगे हैं। बेस अस्पताल की हाई मास्ट लाइट और पालिका की स्ट्रीट लाइट सूरज निकलने के बावजूद चालू रहती हैं। दोनों विभाग लाइट के स्विच सिस्टम में आई तकनीकी खराबी को लगभग 20 दिन बाद भी दूर नहीं कर पाए हैं।
नगर पालिका विस्तारित क्षेत्र श्रीकोट गंगानाली के बाजार क्षेत्र में नगर पालिका की ओर से गत वर्ष स्ट्रीट लाइट लगाई गई। पिछले 20 दिनों से पोलों पर लगे एलईडी बल्ब दिन के वक्त भी अचानक जल जाते हैं। जबकि बेस अस्पताल के समीप स्थापित स्विच ऑफ रहता है। सूचना मिलने के बावजूद पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही। यही स्थिति बेस अस्पताल परिसर की है। परिसर में कुछ स्थानों पर हाइ मास्ट लाइट लगाई हैं। यह लाइट भी उजाले में चमकती रहती हैं। ऐसे मेें बिजली का बिल ज्यादा आना लाजिमी है। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केपी सिंह ने बताया कि हाइ मास्ट लाइट ऑटो कट होती हैं, लेकिन इसमें कुछ खराबी आ गई हैं। अस्पताल के विद्युत व्यवस्था अनुभाग को नोटिस जारी कर इसको सही करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसएन गुप्ता ने बताया कि लाइट की खराबी उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द खराबी को दूर करवाया जाएगा। दूसरी ओर चौरास मोटर पुल और घसिया महादेव के बीच बदरीनाथ राजमार्ग पर लगभग चार माह पूर्व पालिका ने लगभग 6 स्ट्रीट लाइट लगाई थी, जिसमें से कुछ पोलों पर लाइट दो-तीन दिन बाद ही बंद हो गई। इसको भी पालिका ने ठीक नहीं कराया है।
सन्दीप