{"_id":"5b2d2b924f1c1bab6e8b947a","slug":"111529686930-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन: मुकेश कोषाध्यक्ष और अमृता बनी पुस्तकालयाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन: मुकेश कोषाध्यक्ष और अमृता बनी पुस्तकालयाध्यक्ष
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला अधिवक्ता संघ पौड़ी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में मुकेश बिष्ट को कोषाध्यक्ष एवं अमृता रावत को पुस्तकालयाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में नए रजिस्ट्रेशन की फीस बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
जिला अधिवक्ता संघ की संघ भवन सभागार में संपन्न बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा रखा गया। एसोसिएशन के रिक्त पदों पर दो सदस्यों को मनोनीत किया गया। एसोसिशन के अध्यक्ष आशीष जदली ने कहा कि एसोसिएशन के चुनाव में किसी पदाधिकारी द्वारा इन पदों पर नामांकन न करने से यह पद रिक्त रह गए थे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की ओर से सर्वसम्मति से इन पदों पर मनोनयन किया गया है। बैठक में एसोसिएशन के सचिव मुकेश जुयाल, उपाध्यक्ष देवकी नंदन शाह, सह सचिव गजेंद्र रावत, डीएन भट्ट, विनोद प्रकाश भंडारी, सर्वेंद्र सिंह नेगी, राधा मोहन बहुगुणा, गणेश नैथानी, एपी उनियाल, विजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो