फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   लोनिवि की क्षतिग्रस्त नालियां फैला रही है नगर में गंदगी

लोनिवि की क्षतिग्रस्त नालियां फैला रही है नगर में गंदगी

Mon, 12 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि की क्षतिग्रस्त नालियां फैला रही है नगर में गंदगी
पौड़ी। नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने नगर क्षेत्र में लोनिवि और एनएच की टूटी नालियों से हो रही गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने नालियों की मरम्मत न होने पर विभागीय अधिकारियों को आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश से मिले। इस दौरान उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के तहत लोनिवि और एनएच की सड़केें और नालियां कई जगह क्षतिग्रस्त हैं, जिससे नालियों का पानी सड़कों पर आकर गंदगी फैला रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा सड़कों और नालियों का अच्छे से रखरखाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने क्षतिग्रस्त और नालियां और सड़कों की मरम्मतीकरण की मांग की है। पालिकाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि काम समय से नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे। इस पर अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश ने सहायक अभियंता एमएस नेगी को क्षतिग्रस्त सड़कों व नालियों का मौके पर जाकर निरीक्षण व मरम्मतीकरण कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed