फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   6 दिनों से अंधेरे में हैं कलगड़ी गांव के ग्रामीण

6 दिनों से अंधेरे में हैं कलगड़ी गांव के ग्रामीण

Fri, 17 May 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
6 दिनों से अंधेरे में हैं कलगड़ी गांव के ग्रामीण
पाबौ। विकास खंड पाबौ के कलगड़ी गांव में छह दिन से बिजली नहीं है। गांव को नजदीकी ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति होती है, लेकिन इसमें तकनीकी खराबी के चलते गांव के 40 परिवारों के ग्रामीणों को विद्युत सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऊर्जा निगम को समय पर सूचना दे दी गई थी। बावजूद इसके ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीण कुवरी देवी, दीवानी देवी, उषा देवी, पार्वती देवी, बच्ची देवी, पदम सिंह, विजय सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र रावत व राजपाल रावत ने बताया कि गांव के समीप ट्रांसफार्मर में छह दिन पहले तकनीकी खराबी आई थी। इसकी सूचना समय पर विभाग को दे दी गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारी ग्रामीणों की सुध लेने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति जल्द सुचारु नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीओ अनिल सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर को शनिवार को दुरुस्त कर लिया जाएगा, जिसके बाद गांव में विद्युत आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed