{"_id":"5b5df2364f1c1b48748b7b41","slug":"101532883510-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान संगोष्ठी में जीआईसी कालों के ऋषभ ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान संगोष्ठी में जीआईसी कालों के ऋषभ ने मारी बाजी
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबौ। राजकीय इंटर कॉलेज पाबौ में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जीआईसी कालों के ऋषभ भंडारी पहले और जीआईसी साकरसैंण की अंकिता दूसरे स्थान पर रही। संगोष्ठी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर पटेल ने किया।
विज्ञान संगोष्ठी में बच्चों ने औद्योगिक क्रांति पर अपने विचार रखे। छात्र-छात्राओं ने कहा कि बदलते दौर में कई नई तकनीकी विकसित हुई है, जिससे आने वाली पीढ़ी औद्योगिक क्रांति के लिए तैयार हो रही है। संगोष्ठी में जीआईसी बिडोली की छात्रा नुपूर तीसरे स्थान पर रही। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक रुपेश कुमार ने कहा कि बच्चों को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। इससे उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। विज्ञान संगोष्ठी में जीआईसी चोलोसैंण, जीजीआईसी पाबौ, जीआईसी साकरसैंण, जीआईसी बिडोली, जीआईसी जगतेश्वर आदि विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अमित कठैत, महेश पोखरियाल, नरेंद्र नेगी व शिक्षक संतोष गौड़ आदि मौजूद रही।