{"_id":"5aa5603b4f1c1b00768b4edf","slug":"101520787515-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो सौ उपनल कर्मियों को साल भर से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो सौ उपनल कर्मियों को साल भर से नहीं मिला मानदेय
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जिले में उपनल कर्मियों को एक साल से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उपनल कर्मियों को आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ रहा है।
उपनल कर्मचारी महासंघ पौड़ी के जिला महामंत्री राकेश रावत व मुकेश सेमवाल ने बताया कि जिले में करीब 1600 कर्मचारी उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें करीब 150 कर्मचारी आईटीआई, 70 चिकित्सा और 50 खाद्य आपूर्ति विभागों में तैनात हैं। इनमें खाद्य आपूर्ति विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों को छह माह, जबकि चिकित्सा और आईटीआई में कार्यरत उपनल कर्मियों को एक साल से अधिक समय से मानदेय नहीं मिला है। ऐसे में कर्मचारियों को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। कई बार विभागीय अधिकारियों से बात की गई, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। उन्होंने कहा अगर शीघ्र ही कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला तो वे आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।